फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Psychiatrist services will not be available in the district hospital

Bilaspur News: जिला अस्पताल में नहीं मिलेंगी मनोचिकित्सक की सेवाएं

Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Psychiatrist services will not be available in the district hospital
- नियुक्त किए चिकित्सक को धर्मशाला भेजा
विज्ञापन

- तीन साल बाद हुई थी विशेषज्ञ की नियुक्ति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में नियुक्ति किए मनोचिकित्सक को नए आदेश जारी कर धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है।

विभाग की ओर से दिसंबर में करीब तीन साल बाद जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक की नियुक्ति के आदेश किए गए थे। मनोचिकित्सक की नियुक्ति के बाद जिले के मनोरोगियों को एम्स और आईजीएमसी शिमला के चक्कर काटने से राहत मिलने की उम्मीद बंधी थी। वर्तमान में जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में मनोचिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को एम्स में लंबी अपॉइंटमेंट लेनी पड़ती है या फिर आईजीएमसी शिमला जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में हुई मनोचिकित्सक की नियुक्ति से नशे की लत में पड़े लोगों के लिए भी मदद मिलने की उम्मीद थी। अब मनोचिकित्सक डॉ. अनिता को धर्मशाला अस्पताल में ज्वाइन करने के नए निर्देश जारी किए गए हैं। यह अधिसूचना स्वास्थ्य सचिव प्रदेश सरकार ने जारी की है। जिला अस्पताल में मनोचिकित्सक की सेवाएं नहीं मिलने से एक बार मनोराेगियों को एम्स, पीजीआई या आईजीएमसी के चक्कर काटने होंगे। इससे उन्हें शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। साथ ही उनके समय की बर्बादी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed