जबरन धर्मांतरण की सूचना पर भड़के विहिप कार्यकर्ता, हंगामा
सार
विहिप के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पर गांव के ही दूसरे समुदाय का व्यक्ति धर्मातंरण के लिए दबाव बनाते हुए उसका व उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहा है मारपीट करने के साथ ही लालच भी दिया जा रहा है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए व दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सात दिन के भीतर कार्रवाई न किए जाने पर थाने का घेराव करने की चेतावनी भी दी गई।वहीं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के तमाम गांवों के कार्यकर्ताओं द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किए जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी केमरी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया जिस पर विहिप के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन