{"_id":"621fba5a7d974d571b1f3a31","slug":"protest-of-farmers-bilaspur-news-mbd4204322143","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में छात्र की मौत पर भड़के किसानों ने रुस के खिलाफ किया प्रदर्शन 18-59-05","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन में छात्र की मौत पर भड़के किसानों ने रुस के खिलाफ किया प्रदर्शन 18-59-05
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। रूसी फौज के हमले में यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र की मौत पर भाकियू अंबावता कार्यकर्ता भड़क गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने रूस सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रूस सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किये जाने की मांग की।
कर्नाटक के छात्र की यूक्रेन में मौत की सूचना पर आक्रोशित भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी के नेतृत्व में क्षेत्र के संकरा कस्बे में एकत्र हुए व नेशनल हाइवे में खड़े होकर रूस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भारत सरकार से मांग की कि रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाए। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के छात्र की यूक्रेन में मौत की जिम्मेदार रूसी फौज है।हमारे देश के लोग रूसी सरकार के खिलाफ और चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि तीन मार्च को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद सभी पदाधिकारी मनकरा का मजरा गांव पहुंचे व यूक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्र सलमान अली एवं फुरकान अली के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस दौरान संतोष कुमार,सलीम वारसी, गुड्डू,सदीक अहमद,मेहंदी हसन,आसिफ रजा,जमील अहमद,हाफिज जुल्फिकार अली,रफीक सलमानी, दयाशंकर, रईस अहमद, हाफिज, फरमान अली, जाहिद अली,मोहम्मद अलीम,वजीर हुसैन,हाजी शराफत,नजाकत अली,शहादत अली,रोशन लाल,मुकेश,रूपराम आदि मौजूद रहे।