{"_id":"681df337a21b63acc20f0eb3","slug":"protest-begins-against-inclusion-of-gatwad-panchayat-in-kuthera-ward-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-136787-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गतवाड़ पंचायत को कुठेड़ा वार्ड में शामिल करने का विरोध शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गतवाड़ पंचायत को कुठेड़ा वार्ड में शामिल करने का विरोध शुरू
विज्ञापन
गतवाड़ पंचायत को कुठेड़ा वार्ड में शामिल करने के विरोध में जिला पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपत
पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अधिकारी को दिया ज्ञापन
बोले, गतवाड़ पंचायत को हटवाड़ वार्ड में किया जाए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जिला परिषद वार्डों के परिसीमन संबंधी जारी अधिसूचना का विभिन्न पंचायतों में विरोध होने लगा है। अब गतवाड़ पंचायत को कुठेड़ा वार्ड में सम्मिलित करने के निर्णय का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विरोध किया है।
शुक्रवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। प्रतिनिधियों का कहना है कि गतवाड़ पंचायत की सीमाएं कुठेड़ा से नहीं मिलती हैं और भौगोलिक दृष्टिकोण से भी इस समावेश का कोई तार्किक आधार नहीं है। उनका मानना है कि इस तरह की व्यवस्था से न केवल क्षेत्र की पहचान प्रभावित होगी, बल्कि विकास कार्यों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। स्थानीय निवासियों को आवश्यक सेवाओं और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि गतवाड़ पंचायत को कुठेड़ा की बजाय हटवाड़ जिला परिषद वार्ड में सम्मिलित किया जाना चाहिए, क्योंकि वही भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टि से अधिक उपयुक्त है। प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि परिसीमन में जनता की भावना और क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए, ताकि विकास कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें और किसी भी पंचायत को असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, जिला परिषद सदस्य आईडी शर्मा, मदन धीमान, बीडीसी सदस्य चमन लाल शर्मा, गतवाड़ पंचायत प्रधान नवल बजाज, गाहर पंचायत प्रधान तारा चंद, गतवाड़ पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा अन्य उपस्थित रहे।