Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Protest against removal of Science and Mathematics subjects from Jhanduta College

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज से विज्ञान व गणित विषय हटाने का विरोध

Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Protest against removal of Science and Mathematics subjects from Jhanduta College
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ने विद्यार्थियों के भविष्य से बताया खिलवाड़
विज्ञापन

बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के विपरीत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। रोहल क्षेत्र से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य जरनैल सिंह ने राजकीय महाविद्यालय झंडूता से विज्ञान संकाय एवं गणित विषयों के तथाकथित तार्किक अवस्थापन (रेशनलाइजेशन) का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय क्षेत्र के विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीण समाज के हितों के खिलाफ है और इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले हजारों छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
प्रेस को जारी बयान में जरनैल सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर के निकट उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाविद्यालयों की स्थापना की थी और विज्ञान व गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के पद स्वीकृत किए थे। लेकिन वर्तमान सरकार का फैसला इन उद्देश्यों को कमजोर करने वाला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय झंडूत्ता केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र की शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का आधार है। विज्ञान एवं गणित विषयों के माध्यम से अनेक विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अनुसंधान, कंप्यूटर विज्ञान और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। ऐसे में इन विषयों को कमजोर करना क्षेत्र की भावी पीढ़ी के अवसर सीमित करने जैसा है।
विज्ञापन

जरनैल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य विद्यार्थियों को अधिक अवसर, बहुविषयक शिक्षा और स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह निर्णय नीति की मूल भावना के विपरीत है। हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में किसी महाविद्यालय की उपयोगिता का आकलन केवल छात्र संख्या के आधार पर नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपने निर्णय की शीघ्र समीक्षा नहीं की तो क्षेत्र की जनता, अभिभावक और विद्यार्थी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए झंडूता महाविद्यालय में विज्ञान एवं गणित विषयों को बनाए रखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed