फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   protest against ntpc, 35 emloyee

झुका एनटीपीसी प्रबंधन, आधे कामगारों को किया बहाल

Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा(बिलासपुर)। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
protest against ntpc, 35 emloyee
अपनी मांगों को लेकर सदर विधायक बंबर ठाकुर को ज्ञापन देने पहुंचे कोलबांध विस्थापित। - फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर 7 दिनों से परियोजना के गेट पर आंदोलन कर रहे विस्थापितों और प्रभावितों के आगे एनटीपीसी आखिरकार झुक गई है। कंपनी ने निकाले गए 30 से 35 मजदूर को काम पर रख लिया है।

विज्ञापन


इसके तहत कर्मचारियों को गेट पास भी जारी कर दिए गए है। मगर मजदूरों ने साफ कर दिया है कि जब तक निकाले गए 60 के 60 कामगारों को गेट पास नहीं मिलते, तब तक कोई भी कामगार काम पर नहीं जाएगा। कामगारों का कहना है कि कंपनी पहले भी तीन बार समझौते कर उन्हें दगा दे चुकी है। उल्लेखनीय है कि अगर आज मजदूरों को बहाल नहीं किया जाता जो सोमवार से सदर विधायक ने टरबाइनें बंद करने का एलान किया था।
विज्ञापन


20 तक का अल्टीमेटम नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : बंबर
सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उन्हें उपायुक्त के माध्यम सूचना मिली है कि कोलबांध में काम से हटाए गए मजदूरों और कर्मचारियों को काम पर वापस रखा जा रहा है। लेकिन उन्होंने भी कंपनी को 20 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर तय समयावधि में सभी मजदूरों को बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा और इसका नेतृत्व वह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि एमओयू में साफ लिखा था कि विस्थापित परिवारों से एक व्यक्ति को नियमित रोजगार दिया जाएगा। मगर कंपनी ने आज तक कोई समझौता नहीं माना है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर 15.07.2016 के समझौते को कंपनी तय समय में नहीं मानेगी तो उग्र आंदोलन होगा।

कोलबांध परियोजना के लोक संपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने कहा कि एनटीपीसी ने जिन कांट्रेक्टर वर्कर के गेट पास विवादों के कारण कांट्रेक्टर ने निरस्त कर दिया था।


इन विवादों को कांट्रेक्टर वर्कर ने अपने कांट्रेक्टर के साथ मिलकर खत्म कर लिया है। उनके गेट पास जारी कर दिए गए हैं और उन कांट्रेक्टर वर्कर 18.9.2016 से अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। जो कांट्रेक्ट वर्क हाल ही में समाप्त हुए थे, वो फिर से अवार्ड हो रहे हैं, जिनका कार्य दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed