{"_id":"6762b975ab6b3065db05ce54","slug":"proposal-has-been-sent-to-declare-the-building-unsafe-cleaning-workers-are-staying-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128589-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भवन को असुरक्षित घोषित करने का भेजा है प्रस्ताव, ठहर रहे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भवन को असुरक्षित घोषित करने का भेजा है प्रस्ताव, ठहर रहे सफाई कर्मी
Wed, 18 Dec 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
-सफाई कर्मियों के बच्चे भी भवन में मौजूद
-नगर परिषद ने भवन गिराकर नए भवन बनाने की बनाई है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद के डियारा वार्ड में बने जंज घर को नगर परिषद की ओर से असुरक्षित घोषित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं इस जंज घर में शहर में सफाई करने वाले कर्मियों को ठहराया गया है।
वर्षों पहले बने डियारा में बने इस जंज घर की हालत आज जर्जर हो चुकी है। दीवारों से सीमेंट निकल रहा है। इसके बावजूद इस भवन में सफाई कर्मियों को ठहराया गया है। जानकारी के अनुसार यह सफाई कर्मी शहर में कूड़ा एकत्रित करने का काम करते हैं। यह सभी ठेकेदार के माध्यम से यहां पर कार्य कर रहे हैं। एक तरफ तो नगर परिषद की ओर से भवन को असुरक्षित घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर इसमें सफाई कर्मियों को ठहराया भी गया है। इस प्रकार की लापरवाही इन लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। इतना ही नहीं इन सफाई कर्मचारियों के साथ इनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। यदि यहां पर कोई हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
बताते चलें कि लंबे समय से यह भवन खाली चल रहा था। वहीं नगर परिषद इसकी मरम्मत कराने पर विचार कर रहा था। नगर परिषद की पिछली बैठक में इसे पूरी तरह गिराने और यहां पर नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। वहीं कुछ समय पहले ही यहां पर इन सफाई कर्मियों को ठहराया गया। यह सफाई कर्मी शहर में लगातार कूड़ा एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं। इस भवन में ही उनका रहना है और यहीं पर खाना बनाते हैं। हर समय इनके बच्चे इस भवन में रहते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि यहां पर कोई हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन
कोट
भवन को असुरक्षित घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसे गिराकर यहां पर नया भवन बनाया जाएगा जिसमें मैरिज हॉल, जिम और हेल्थ क्लब बनाने की योजना है। जो सफाईकर्मी वहां पर ठहरे हुए हैं उन्हें 31 दिसंबर से भवन को खाली करने के लिए कहा गया है।
कमल गौतम, नगर परिषद अध्यक्ष