फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Promotion of pharmacy officers will give new energy to health services

Bilaspur News: फार्मेसी अधिकारियों की पदोन्नति से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ऊर्जा

Sun, 09 Feb 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Promotion of pharmacy officers will give new energy to health services
संघ ने सरकार से फार्मेसी अधिकारियों के 241 रिक्त पद भरने की अपील
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ ने प्रदेश में लंबे समय से रिक्त चल रहे 14 मुख्य फार्मेसी अधिकारी पदों पर पदोन्नति किए जाने पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य निदेशक सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है।


संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रदेश मीडिया प्रभारी प्यारे लाल सोनी ने कहा कि इन पदोन्नतियों से न केवल रिक्त पदों की पूर्ति होगी, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि फार्मेसी अधिकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, और उनकी नियुक्ति स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाएगी। संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से खाली पड़े 241 फार्मेसी अधिकारी पदों को भी शीघ्र भरा जाए। इन पदों के भरने से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में प्राथमिक उपचार से लेकर मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान, हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के तहत दवा प्रबंधन और आपूर्ति को समयबद्ध और प्रभावी बनाया जा सकेगा। कहा कि पदोन्नति और रिक्त पदों की पूर्ति से प्रदेश की संपूर्ण स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा। इससे आमजन को सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed