{"_id":"5f1b2b7f8ebc3e9f6a14ed64","slug":"project-12-billion-bilaspur-news-sml3394735145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 11.97 करोड़ की 45 परियोजनाएं अनुमोदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 11.97 करोड़ की 45 परियोजनाएं अनुमोदित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की वर्ष 2020-21 की पहली जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न प्रकार की कुल 44 परियोजनांए समिति के समक्ष मंजूरी के लिए रखी गईं। अध्ययन व समीक्षा करने के बाद समिति ने 44 परियोजनाओं का अनुमोदन किया। इन प्रोजेक्टों पर सरकार की ओर से 2.74 करोड़ का अनुदान प्रस्तावित है। जबकि, लगभग 11.72 करोड़ रुपये का निवेश होगा। लगभग 200 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
महाप्रबंधक प्रोमिला शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 27 औद्योगिक इकाइयों को 1.04 करोड़ रुपये की अनुदान राशि आवंटित की जा चुकी है। पिछले वर्षों में 44 इकाइयों को 1.59 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी गई। वित्त वर्ष 2020-21 में 6 और औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। इन 6 इकाइयों को 26.22 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस वर्ष बिलासपुर जिला को कुल 250 इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है तथा 6.17 करोड़ की अनुदान राशि आवंटित है। बैठक में अशोक कुमार गुप्ता, प्यारे लाल, राकेश कुमार, आरके गौतम, हंस राज, मनोज और राज कुमार मौजूद रहे।