फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Progress report sought in Taksim cases in two days, decision taken without thinking: Jai Gopal

दो दिन में तकसीम मामलों में मांगी गई प्रोग्रेस रिपोर्ट बिना सोचे लिया गया निर्णय : जय गोपाल

Fri, 01 Dec 2023 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Progress report sought in Taksim cases in two days, decision taken without thinking: Jai Gopal
-सरकार द्वारा डाले जा रहे अप्रत्याशित दबाव को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजस्व लोक अदालतों में 1 और 2 दिसंबर को सरकार द्वारा तक़सीम के मामलों में मांगी गई प्रोग्रेस एक बिना सोचे समझे लिए गए निर्णय का परिणाम है। हम इंतकाल का फैसला तो एक दिन में कर सकते हैं, लेकिन तक़सीम संबंधी फैसले एक दिन में लिए जाने साधारण तौर पर संभव नहीं हैं।

राजस्व अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा ने प्रेस को जारी एक बयान में सभी राजस्व अधिकारियों से आग्रह किया कि आनन-फानन में प्रोग्रेस दिखाने के चक्कर में कोई भी ऐसा फैसला न करें, जिससे किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हो जाए। कहा कि आप सभी की भी इस मामने में कोई जवाबदेही न बन जाए। खानगी तक़सीम के मामलों में निर्णय लिया जाना संभव हो सकता है, लेकिन सरकार द्वारा डाले जा रहे अप्रत्याशित दबाव को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि जो भी कानूनी सलाहकार मुख्यमंत्री को सलाह दे रहे हैं वह सलाह देने से पहले थोड़ा सोच लें। कहा कि जो अदालती मामले पहले से ही बयानात, उत्तर और प्रत्युत्तर आदि की तारीखों में अटके पड़े हैं उन्हें दो दिन के अंदर कैसे निपटाया जाएगा। गिरदावरी, जमाबंदी, मौका निशानदेही, प्रधानमंत्री किसान योजना, आबादी देह, ई-प्रमाणपत्र, 1100 शिकायत , आदि कार्यों को किस समय करें। सरकार से अनुरोध है कि हमारे सभी कार्यों की समयसारिणी का भी नियमानुसार विस्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed