फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prof. Pritam Lal took over as Principal of Ghumarwin College

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में प्रो. प्रीतम लाल ने संभाला प्राचार्य का कार्यभार

Sat, 13 Dec 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prof. Pritam Lal took over as Principal of Ghumarwin College
घुमारवीं कॉलेज में प्राचार्य का कार्यभार संभालने पर प्रो प्रीतम लाल का स्वागत करते स्टाफ सदस्य।
पदोन्नत होकर बने प्राचार्य, घुमारवीं कॉलेज में ही दे रहे थे सेवाएं
विज्ञापन


कार्यभार संभालने पर कॉलेज प्रबंधन ने किया स्वागत



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रीतम लाल प्राचार्य पद पर पदोन्नत होकर घुमारवीं महाविद्यालय में ही नियुक्त हुए। इस मौके पर महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया।


सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने प्रो. प्रीतम लाल को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की। उप प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह भाटिया और हिमाचल प्रदेश शिक्षक की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष प्रो. विनोद कहा कि प्रो. प्रीतम लाल का दीर्घ शैक्षणिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और स्थानीय निवासी होना महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रो. प्रीतम लाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार को प्राथमिकता देंगे तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करेंगे। प्रो. लाल घुमारवीं क्षेत्र के ही निवासी हैं और कॉमर्स विभाग में लगभग 30 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान उन्होंने सरकाघाट, अर्की, बिलासपुर और घुमारवीं महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed