{"_id":"6afb557d0d4fd0fc9d06f958","slug":"procurement-of-maize-grown-through-natural-farming-begins-90-quintals-purchased-on-the-first-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171988-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन 90 क्विंटल खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन 90 क्विंटल खरीदी
विज्ञापन
बिलासपुर में मक्की बेचने पहुंचे किसान। संवाद
38 किसान लेकर पहुंचे उपज, 50 रुपये प्रति किलो मिलेगा दाम
हिम भोग ब्रांड से बाजार में बिकेगा आटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए आत्मा परियोजना के तहत सोमवार से मक्की की खरीद शुरू हो गई। पहले दिन खरीद केंद्रों पर 38 किसान 90 क्विंटल मक्की लेकर पहुंचे। किसानों को 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
मक्की की खरीद 16 से 23 नवंबर तक की जाएगी। इसके लिए बिलासपुर के निहाल और घुमारवीं में दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले के 135 किसानों ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। परियोजना की ओर से इस वर्ष 150 क्विंटल मक्की खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन ही लक्ष्य का 60 प्रतिशत मक्की खरीदी जा चुकी है।
खरीदी गई मक्की की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहले प्रयोगशाला में जांच करवाई जाएगी। निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली मक्की की पिसाई करवाई जाएगी। इसके बाद तैयार आटे को हिम भोग ब्रांड के नाम से बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को प्राकृतिक खेती से तैयार रसायन मुक्त आटा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
आत्मा परियोजना के निदेशक रितेश गुप्ता ने बताया कि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह खरीद शुरू की गई है। पहले दिन 38 किसानों से 90 क्विंटल मक्की खरीदी गई है। किसानों को 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से 23 नवंबर तक निर्धारित खरीद केंद्रों पर अपनी उपज लाने की अपील की।