फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Problem of traffic jam increasing in Bharari due to lack of parking

Bilaspur News: पार्किंग न होने से भराड़ी में बढ़ रही जाम की समस्या

Sun, 29 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Problem of traffic jam increasing in Bharari due to lack of parking
सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन चालक खड़ी कर रहे गाड़ियां
विज्ञापन

पहले भी पेश आ चुके हैं हादसे

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से भराड़ी उपतहसील कार्यालय के सामने जाम की समस्या बनी हुई है। लोग बेतरतीब ढंग से गाड़ियां सड़क पर खड़ी करते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले भी इस स्थान पर कई हादसे हो चुके हैं।
भराड़ी कस्बे में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे में यहां पैदल गुजरने वाले राहगीर किसी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ज्यादातर जाम की स्थिति उप तहसील कार्यालय के बाहर होती है। हर दिन सैकड़ों लोग काम करवाने के लिए यहां आते हैं। पार्किंग न होने के चलते लोगों को मजबूरन वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं। दधोल से लदरौर के लिए यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है। भराड़ी में दर्जनों दुकानें होने के चलते आसपास के कई गांव के लोग यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं। स्कूल, आईटीआई, विद्युत बोर्ड कार्यालय, जल शक्ति विभाग का कार्यालय, निजी शिक्षण संस्थान होने के चलते दिन भर भीड़ रहती है। ऐसे में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन

कई बार इस विषय को प्रशासन के समक्ष भी रखा गया है लेकिन फिर भी कोई उचित कदम इस बारे में नहीं उठाए गए। ऐसे में दिनों दिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भराड़ी में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। साथ ही उचित पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए ताकि यहां भीड़ भाड़ वाले कस्बे में जाम की समस्या से निजात मिल सके। थाना प्रभारी भराड़ी देवानंद ने कहा कि पार्किंग को लेकर जो समस्या पैदा हुई है, उसका समाधान जल्दी किया जाएगा। सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े न हो इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed