{"_id":"61967b52aa9826087b0624e7","slug":"prize-distribution-ceremony-of-ghumarwin-college-on-24-bilaspur-news-sml3906693119","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं महाविद्यालय का पारितोषिक वितरण समारोह 24 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं महाविद्यालय का पारितोषिक वितरण समारोह 24 नवंबर को
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज का पारितोषिक वितरण समारोह 24 को
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय में वैश्विक महामारी कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण दो वर्षों के अंतराल के उपरांत वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 24 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेंद्र गर्ग शिरकत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण सत्र 2019-20 और 2020-21 में महाविद्यालय का वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित नहीं हो पाया था। प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बताया कि दो सत्रों का संयुक्त आयोजन 24 नवंबर को 11 बजे किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रेस समिति के संयोजक प्रो. सुरेश शर्मा ने बताया कि इस समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। प्रो. शर्मा ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूचियां महाविद्यालय सूचना पट्ट पर लगा दी गई हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों को 21 नवंबर तक किसी भी दावे एवं आपत्ति करने के लिए कहा गया है। इसके बारे में निश्चित तिथि के बाद कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी माध्यम से सूचना प्राप्त कर महाविद्यालय पारितोषिक वितरण समारोह में भाग लेने का अनुरोध किया है। प्रो. शर्मा ने कहा कि इस दिन मुख्यातिथि बी वॉक, कक्षाओं, स्नातकोत्तर कक्षाओं, कॉन्फ्रेंस हाल, कॉमर्स ब्लॉक के विधिवत उद्घाटन, कॉमर्स ब्लॉक के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास और विज्ञान भवन की पट्टिका स्थापन किया जाएगा।