{"_id":"609039008ebc3ee9243ed1cc","slug":"private-bus-operator-on-strike-bilaspur-news-sml369273234","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 300 में से 5 रूटों पर ही चलीं निजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 300 में से 5 रूटों पर ही चलीं निजी बसें
विज्ञापन
बिलासपुर। निजी बसों की अनिश्चिकालीन हड़ताल का व्यापक असर जिले में देखने को मिला। निजी बसें न चलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि एचआरटीसी बिलासपुर ने जिले के विभिन्न रूटों पर दर्जनों विशेष बसें तो शुरू कर दीं, लेकिन कोविड नियमों की पालना करवाना अधिकारियों के लिए मुश्किल हो गया। ऐसे में बिलासपुर एचआरटीसी के आरएम किशोरी लाल यादव स्वयं नियमों की पालना करवाने के लिए बस अड्डे में पहुंच गए। सरकारी बसों में आधी सवारियां बैठाने के नियम की पालना नहीं हुई। जिले में 300 निजी बसें नहीं चलीं, जबकि पांच रूटों पर निजी बसें दौड़ती रहीं।
लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बिलासपुर से मंडी, बरमाणा, घाघस, भराड़ी घाट के लिए सोमवार को करीब 30 विशेष बसें चलाईं ताकि इन रूटों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा घुमारवीं से बरठीं, शाहतलाई, झंडूता, जाहू, लदरौर, हमीरपुर के लिए भी करीब 30 विशेष बसें चलाई गईं। इसके बावजूद भी निगम की बसों में 50 फीसदी से अधिक सवारी देखने को मिली। लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बसों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। घुमारवीं बस अड्डे पर लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में 305 निजी बसें विभिन्न रूटों पर चलती हैं। निजी बस ऑपरेटर मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में करीब 82 रूट पर पहले से ही निगम की बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
आरएम किशोरी लाल यादव ने बताया कि मांग के हिसाब से बसें भेजी गईं। दिल्ली के लिए सिर्फ मरोतन-दिल्ली रूट पर ही बस भेजी जा रही है। चंडीगढ़ के लिए चार बसें चलाई जा रही हैं। लोगों को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए बसों को बिलासपुर बस अड्डा, घुमारवीं बस अड्डा और वर्कशॉप में सैनिटाइज किया जा रहा है।