{"_id":"6a5d115a76e3e115a00abcb9","slug":"primary-teachers-associations-nyay-yatra-sets-off-from-bilaspur-to-shimla-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163945-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की न्याय यात्रा बिलासपुर से शिमला रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की न्याय यात्रा बिलासपुर से शिमला रवाना
विज्ञापन
बिलासपुर से शिमला के लिए रवाना हुई प्राथमिक शिक्षक संघ यात्रा। स्रोत: संघ
मांगों को लेकर 26 जुलाई को शिमला में होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से निकाली जा रही प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा रविवार को नौवें दिन रविवार को बिलासपुर से शिमला के लिए रवाना हो गई। प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के गृह जिला बिलासपुर में यात्रा का शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, मिड-डे मील वर्कर्स और मल्टी टास्क वर्कर्स ने भव्य स्वागत किया। लक्ष्मीनारायण मंदिर से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर शिक्षकों की मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि संघ न्यू कांप्लेक्स सिस्टम का विरोध करते हुए 25 सूत्री मांगों को लेकर न्याय यात्रा निकाल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छठे वेतन आयोग का एरियर अभी तक जारी नहीं किया गया है। महंगाई भत्ते की कई किस्तों का भुगतान लंबित है, जबकि दो वर्ष की नियमित सेवा के बाद मिलने वाला हायर ग्रेड पे भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और सरकार को उनकी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए। रमेश शर्मा ने बताया कि न्याय यात्रा 25 जुलाई को पैदल शिमला पहुंचेगी। इसके बाद 26 जुलाई को ऐतिहासिक चौड़ा मैदान, शिमला में प्रदेशभर के शिक्षकों की भागीदारी से विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा और शिक्षकों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।