फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prerna week begins on Anurag's birthday

अनुराग के जन्मदिन पर प्रेरणा सप्ताह शुरू

Sun, 24 Oct 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Prerna week begins on Anurag's birthday
बिलासपुर। जिला क्रिकेट संघ और जिला साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया गया। पूरे जिले में चलने वाले सफाई अभियान में 4700 लोग भाग लेंगे। इस दौरान 470 टन कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा। 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम को प्रेरणा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ और जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव विशाल जगोता ने बताया कि सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए संयोजकों की नियुक्त की गई है। इसमें निचली भटेड़ के लिए रोहन वर्मा, कंदरौर के लिए राजीव शर्मा और चमन शर्मा, औहर के लिए शक्की, बरमाणा के लिए देवेंद्र, बन्दला के लिए सतीश ठाकुर, सिहड़ा विपिन, बेरी के लिए मनोज पाठक, दयोली, जुखाला, ब्रमपुखर, कोठीपुर के लिए पवन ठाकुर, नरेश कुमार धौंण कोठी और पंजगाई में रवि कुमार को संयोजक बनाया है। सुबह आठ बजे सभी स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान किया गया। शाम को घुमारवीं में केक काट कर आतिशबाजी चलाकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया गया। केंद्रीय खेल मंत्री 47वें साल के हो गए हैं। इसी कारण रविवार को 47 स्थानों पर 4700 लोगों के सहयोग से जिला भर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विशाल जगोता ने बताया कि बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 31 अक्तूबर तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें बिलासपुर क्रिकेट संघ, जिला साइकिलिंग संघ, मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी, कबड्डी संघ, बास्केटबॉल संघ, हॉकी संघ और संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह आठ बजे सभी स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। शाम को घुमारवीं में केक काट कर आतिशबाजी चलाकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed