{"_id":"69aad25c2d766b82b2052f43","slug":"preperation-for-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155352-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त ने मेला स्थल और मार्गों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 17 से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर लुहणू मेला मैदान तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग पर कार्य समयबद्ध पूरे किए जाएं। पूरे मार्ग पर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने लुहणू मेला मैदान का निरीक्षण किया और मेले से संबंधित तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में आगंतुकों और प्रतिभागियों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने अखाड़ा मैदान का भी निरीक्षण किया। अखाड़ा का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और यहां होने वाली पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि मेला स्थल पर पर्याप्त और सुरक्षित पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए कि आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें। हॉकी मैदान में कुछ स्थानों पर दलदल की स्थिति बनी हुई है। उपायुक्त ने नगर परिषद बिलासपुर को निर्देश दिए कि मेला आरंभ होने से पूर्व मैदान की स्थिति पूरी तरह दुरुस्त की जाए। उपायुक्त ने पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों से कहा कि मेला के दौरान सुरक्षा की सख्त निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।