फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparations started at party and administration level regarding CM visit

Bilaspur News: सीएम दौरे को लेकर पार्टी, प्रशासन स्तर पर तैयारी शुरू

Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Preparations started at party and administration level regarding CM visit
घवांडल में सीएम दौरे के लिए तैयार किए जा रहे जनसभा स्थल का निरीक्षण करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता र
-पूर्व मंत्री ने किया सभा स्थल की तैयारियों का निरीक्षण
विज्ञापन

-रामलाल ठाकुर बोले, सीएम 127 करोड़ के शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह के श्री नयना देवी विस क्षेत्र के दौरे को लेकर कांग्रेस और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर वीरवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने सभा स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
रामलाल ठाकुर ने कहा कि सीएम 8 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो 127.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सड़क, परिवहन, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास होगा। 25.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, नम्होल में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त आवासीय सुविधा का निर्माण, डोलरा से बाग मेहला संपर्क सड़क की मेटलिंग एवं टारिंग के लिए 3.69 करोड़, गांव घोरी से सायर तक नई संपर्क सड़क के लिए 2.84 करोड़, गलवा से चलेला संपर्क सड़क के लिए 4.92 लाख 12 हजार रुपये, देऊठ लगघाट-जमली सड़क के उन्नयन के लिए 5.25 करोड़, ग्राम पंचायत नकराणा एवं आसपास के गांव को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना के लिए 3 करोड़, स्वारघाट में नवीन पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए 49 लाख, श्री नयना देवी जी बस अड्डा पर आगमन कक्ष के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री 101.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सरकारी महाविद्यालय जुर्खला में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम का निर्माण 8.95 करोड़, नवगांव-बैरी सड़क (एमडीआर-34) का सुधार एवं उन्नयन के लिए 79 करोड़, श्री नयना देवी जी शहर के सीवरेज सिस्टम के उन्नयन के लिए 3 करोड़, मलोठी समोग उठाऊ सिंचाई योजना को पुनः मॉडलिंग के लिए 5 करोड़ 43 लाख, मजारी फीडर सिंचाई योजना के सुधार कार्य के लिए 4 करोड़ 60 लाख 3 हजार रुपये की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed