{"_id":"6a947b3cac6c1da201031964","slug":"preparations-for-the-gugga-jaharveer-fair-intensify-jang-bahadur-thakur-appointed-fair-committee-president-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166594-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गुग्गा जाहरवीर मेले की तैयारियां तेज, जंग बहादुर ठाकुर बने मेला समिति अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गुग्गा जाहरवीर मेले की तैयारियां तेज, जंग बहादुर ठाकुर बने मेला समिति अध्यक्ष
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गावं में आयोजित मेला कमेटी की बैठक में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: कमेटी
बड़गांव में 14 सितंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय मेला, 19 को होगी सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में 14 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय गुग्गा जाहरवीर मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को पंचायत घर में मेला समिति की आमसभा हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए। जंग बहादुर ठाकुर को सर्वसम्मति से मेला समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में गुगा जाहरवीर मंदिर और मेला परिसर की साफ-सफाई के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के लिए बहादुर सिंह चंदेल, सुनीत सिंह और हरनाम सिंह चंदेल तथा सांस्कृतिक संध्याओं के लिए विजय सिंह और कैप्टन सुभाष शर्मा को प्रभारी बनाया गया। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर और मेला समिति अध्यक्ष जंग बहादुर ठाकुर ने बताया कि 14 सितंबर को ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ मेले का शुभारंभ होगा और शोभायात्रा निकाली जाएगी। 18 सितंबर को बच्चों और महिला मंडलों के लिए खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को दिन में खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ स्टार कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
उन्होंने बताया कि मेले में बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला मंडलों के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दुकानदारों के लिए उचित स्थान, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेला समिति में गजेंद्र चंदेल को उपाध्यक्ष, धनीराम को सचिव और बालकिशन और जगदीश ठाकुर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा सुनीत सिंह, हरबल्लभ सिंह चंदेल, नितेश भारद्वाज, नवीन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।