{"_id":"67ac8dd40d00bcdc8108e974","slug":"preparations-for-coup-again-in-bdts-which-transports-cement-factory-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131928-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीमेंट फैक्ट्री से ढुलाई करने वाली बीडीटीएस में फिर तख्तापलट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीमेंट फैक्ट्री से ढुलाई करने वाली बीडीटीएस में फिर तख्तापलट की तैयारी
Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीडीटीएस बरमाणा का भवन। फाइल फोटो
- चार पदाधिकारियों ने बदला पाला, कार्यकारिणी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश
- तीन साल में चौथी बार तख्तापलट की आई नौबत, 18 को होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बरमाणा से माल ढुलाई कार्य के लिए अधिकृत बिलासपुर ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा (बीडीटीएस) में फिर से तख्तापलट की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभा में तीन साल के अंदर चौथी बार तख्तापलट की नौबत आ चुकी है।
इस बार सभा की वर्तमान कार्यकारिणी के चार पदाधिकारियों ने पाला बदला है। वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के पास अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 फरवरी का दिन तय किया गया है। बीडीटीएस की सत्ता एक बार फिर लेखराम वर्मा और राकेश ठाकुर गुट के पास जा सकती है। बता दें कि एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट सभा में शामिल रही बीडीटीएस में इससे पहले तीन साल में तीन बार तख्तापलट हो चुका है। मार्च 2022 को बीडीटीएस के चुनाव पांच साल के लिए हुए। चुनाव जीतराम गुट ने जीता। दिसंबर 2022 में तख्तापलट कर राकेश ठाकुर प्रधान बने। करीब एक साल बाद नवंबर 2023 फिर तख्तापलट हुआ और लेखराम वर्मा को प्रधान बनाया गया, लेकिन इसके माह बाद ही एक बार फिर तख्तापलट हो गया। जनवरी 2024 को जीतराम गौतम फिर से बीडीटीएस के प्रधान बने। अब करीब एक साल बाद फिर से तख्तापलट की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार पाला बदलने वालों में वर्तमान कार्यकारिणी के चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक, मुख्य सलाहकार शामिल हैं। बीडीटीएस में चुनाव प्रक्रिया के बाद कुल 21 सदस्यों चुने जाते हैं। 11 सदस्यों के समर्थन से प्रधान और महासचिव चुने जाते हैं। वह कार्यकारिणी का विस्तार करते हैं। वर्तमान कार्यकारिणी के पास 13 सदस्यों का समर्थन था, जिनमें चार ने पाला पलट लिया है। हालांकि 18 फरवरी को ही सब कुछ साफ होगा।
कोट
वर्तमान कार्यकारिणी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 18 फरवरी का दिन तय किया गया है। उसी दिन स्थिति साफ होगी।
प्रदीप ठाकुर, महासचिव, बीडीटीएस।