फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   prem lal elected pradhan of tecnical employees assciation

प्रेम लाल बने तकनीकी कर्मचारी संघ बिलासपुर के प्रधान

Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
prem lal elected pradhan of tecnical employees assciation
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ की बिलासपुर इकाई का अधिवेशन सोमवार को नगर के चंगर सेक्टर स्थित एनजीओ भवन में हुआ जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने की। जबकि संघ के प्रदेशाध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नेक राम और जिलाध्यक्ष तिलक राज विशेष रूप से अधिवेशन में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अधिवेशन में इकाई अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कार्यकाल पूरा हो जाने पर कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और प्रदेशाध्यक्ष दूनी चंद की उपस्थिति में आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रेम लाल को इकाई प्रधान चुन लिया गया। जबकि दीपक शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेंद्र ठाकुर, बालक राम, विशाल शर्मा को उपप्रधान और विशाल ठाकुर को सचिव चुन लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अभिषेक पटियाल को सह सचिव, कृष्ण सिंह ठाकुर को संगठन सचिव, सूरज को सह संगठन सचिव, प्रीतम वर्मा को मुख्य सलाहकार, काला राम को वित्त सचिव, अजय ठाकुर को सह वित्त सचिव, रितिक ठाकुर को प्रेस सचिव और धर्मपाल को संगठन सचिव चुना गया। इस अधिवेशन का मंच संचालन प्रीतम वर्मा ने किया। वहीं रजत शर्मा ने श्रम गीत की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अधिवेशन में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण कप्टा, संयोजक सुनील शर्मा, संगठन सचिव शालिग्राम, सलाहकार सुरेंद्र पराशर, प्रदेश वित्त सचिव रणवीर ठाकुर, श्याम लाल, कुलदीप ठाकुर, कृष्ण सिंह, उप इकाई प्रधान प्रीतम सिंह, दीपक, विशाल ठाकुर, प्रेम लाल, बालक राम, गोवर्धन, घुमारवीं इकाई प्रधान मस्त राम और सचिव रजत शर्मा, घुमारवीं इकाई कार्यकारी अध्यक्ष विजयपाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed