फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preet Group and Sonu Baga emerged victorious at the Niharkhan Basla Dangal.

Bilaspur News: निहारखन बासला दंगल में प्रीत समूह और सोनू बागा रहे अव्वल

Sun, 14 Jun 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Preet Group and Sonu Baga emerged victorious at the Niharkhan Basla Dangal.
निहारखन बासला में आयोजित दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: जागरूक पाठक
दंगल में डॉ. अनिल कुमार ने दिखाई संवेदनशीलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। निहारखन बासला में आयोजित पारंपरिक दंगल में पहलवानों ने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल की बड़ी माली के मुकाबले 7100 और 6100 रुपये की पुरस्कार राशि के लिए आयोजित किए गए। इसमें प्रीत समूह के पहलवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि बादशाह भट्टी उपविजेता रहे।

छोटी माली के मुकाबले में 5200 और 4100 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित थी। इस मुकाबले में सोनू बागा ने जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि कुणाल चंडीगढ़ उपविजेता रहे। दंगल देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी डॉ. अनिल कुमार ने कार्यक्रम के दौरान अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया। मुकाबलों के दौरान एक पहलवान के घायल होने पर वह स्वयं अखाड़े में पहुंचे और उसकी प्राथमिक जांच कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उनकी तत्परता और मानवीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि निहारखन बासला में शीघ्र ही निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। दंगल कमेटी के प्रधान प्यारे लाल ठाकुर, उप प्रधान पवन ठाकुर, सचिव रणजीत, कोषाध्यक्ष जय कृष्ण, कुलवीर भंडोल, बुद्धू सिंह, प्रकाश ठाकुर, पंकज ठाकुर, राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed