फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prashant Singh becomes State President of the Himachal Prosecutors Welfare Association.

Bilaspur News: हिमाचल प्रॉसिक्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रशांत सिंह

Tue, 08 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prashant Singh becomes State President of the Himachal Prosecutors Welfare Association.
हिमाचल प्रॉसिक्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बिलासपुर में आयोजित बैठक में मौजूद पदाधिकारी और अन्य।
बिलासपुर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

प्रदेशभर के अभियोजन अधिकारियों के सेवा हितों और अधिकारों को प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अटॉर्नी (प्रॉसिक्यूटर्स) वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बिलासपुर में आयोजित बैठक में एचपीपीडब्ल्यूडी, शिमला में तैनात डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी प्रशांत सिंह को एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में प्रदेशभर से एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अभियोजन अधिकारियों के कल्याण, पेशेवर हितों और सेवा संबंधी मामलों पर चर्चा की गई।
बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल देव शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलभूषण गौतम की मौजूदगी में हुई। बैठक में सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों की ओर से एसोसिएशन की मांगों और समस्याओं को सरकार तथा सक्षम अधिकारियों के समक्ष उठाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इसके बाद संगठन के उद्देश्यों और कल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया में प्रशांत सिंह के नाम पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन किया। कांगड़ा के जिला अटॉर्नी एनएस चौहान, एचपीपीडब्ल्यूडी मुख्यालय के जिला अटॉर्नी जगदीश कुमार रजटा, हमीरपुर में एचपी राज चयन आयोग के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी राहुल चोपड़ा और रेरा के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी गीतरंजन भारद्वाज को सलाहकार बनाया गया है। एचपी सचिवालय में जिला अटॉर्नी (होम) नवीन चंदर और मंडी में जिला अटॉर्नी (एसवीएसीबी) उदय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिमला में जिला अटॉर्नी (एसवीएसीबी) प्रकाश सिंह ठाकुर, कांगड़ा में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी नवीन राही, पीटीसी डरोह में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अनिल शर्मा, हमीरपुर में एचपीपीडब्ल्यूडी की डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी राज रानी, सुंदरनगर में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी विनय वर्मा और शिमला में महिला आयोग के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी यशपाल शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिमला में विजिलेंस मुख्यालय के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अनुज वर्मा को महासचिव बनाया गया है। शिमला में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी संगीता जस्टा, हमीरपुर में एसपी कार्यालय के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पंकज दीवान, सुंदरनगर में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अजय कुमार, शिमला में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मनोज के. शर्मा, शिमला में स्वास्थ्य विभाग के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रोहिन बिष्ट और एचपी सचिवालय में वित्त विभाग के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अभिषेक सूद को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

रामपुर में किन्नौर के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सूरज मोहनी, सोलन में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मनोज चौहान, पीएचक्यू में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पूजा बांशटू, मंडी में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी नवनीत सैन, शिमला में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मनोज और हमीरपुर में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रितिका तेजता को संयुक्त सचिव बनाया गया है। पीएचक्यू में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अमृता मैसी और शिमला में डीसी कार्यालय की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी शिवानी चौहान को प्रेस सचिव तथा शिमला में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (मुख्यालय) महेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के संबंधित जिलों में तैनात सभी जिला अटॉर्नी पद के आधार पर सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त देहरा में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी पंकज धीमान, चंबा में एसपी कार्यालय के डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सोहम कौशल, अंब में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मयंक मंता, शिमला में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी भैरव नेगी, रोहड़ू में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुचित्रा, ऊना में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी तरसेम सिंह, कांगड़ा में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सतीश राठौर, कुल्लू में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुनील शर्मा और पांवटा साहिब में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी जितेंद्र शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। आनी में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऐश्वर्या चौहान, बिलासपुर में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अंशुल रतन, अंब में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी शिखा राणा, मनाली में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी उमेंदर परमार, मंडी में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी शवनम, शिमला में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रुचिका खिड़िता, नाहन में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी शैलजा ठाकुर, शिमला में सेटलमेंट विभाग की असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मीना भारती, कुल्लू में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी निधि शर्मा और हमीरपुर में असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुभाष को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी ने अभियोजन अधिकारियों के कल्याण, पेशेवर विकास, सेवा हितों और वैध अधिकारों के लिए सामूहिक रूप से काम करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रदेशभर के अभियोजन अधिकारियों के बीच समन्वय मजबूत करना, सेवा संबंधी मामलों को प्राथमिकता से उठाना, पेशेवर गरिमा बनाए रखना और सदस्यों की वैध मांगों को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed