फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pradhan presented the account of development works before the villagers

Bilaspur News: प्रधान ने ग्रामीणों के समक्ष रखा विकास कार्यों का लेखा-जोखा

Mon, 08 Jan 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pradhan presented the account of development works before the villagers
- युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत बम में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधान मनीष पंडित ने विभिन्न विकास कार्यों का लेखाजोखा और जानकारी ग्रामवासियों को दी। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया।

प्रधान ग्रामसभा में इलाके में गैर कानूनी खनन, बढ़ती हुई लावारिस पशुओं की संख्या पर अपनी चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही ग्रामसभा में नौजवानों के नशे का शिकार होने को लेकर भी चिंता व्यक्त की है। मनीष पंडित ने कहा कि आज का नौजवान लगातार नशे की गर्त में जा रहा है। उन्हें इस लत से बचाना बहुत जरूरी है। प्रधान ने इस समस्या से मुक्ति के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को नशे की इस बीमारी को लेकर जागरूक करना चाहिए। अगर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह समस्या हमारी नौजवान पीढ़ी को खत्म कर देगी तथा देश का भविष्य खतरे में आ जाएगा। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान संजय कुमार, प्रोमिला देवी, शकुंतला देवी, सीमा देवी, अंजना देवी और गणेश दत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed