फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   polution

बरमाणा में खुला प्रदेश का तीसरा प्रदूषण जांच केंद्र

Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
polution
बरमाणा(बिलासपुर)। बिलासपुर जिले में अब सभी छोटे बड़े वाहनों की प्रदूषण जांच बीडीटीएस दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के परिसर बरमाणा में होगी। बीडीटीएस की ओर से जिला का पहला और प्रदेश का तीसरा हाईटैक टेकभनोलॉजी आधारित प्रदूषण जांच केंद्र बरमाणा में शुरू कर दिया है। यहां से जारी पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को देश में कहीं भी ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा। इसका विधिवत उद्घाटन एसीसी प्लांट हैड अमिताभ सिंह ने किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि अभी तक पेट्रोल पंपों पर खोले गए प्रदूषण जांच केंद्रों में ट्रक ऑपरेटर व फोर व्हीलर चालक अपने वाहनों की जांच करवाते हैं और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं लेकिन यह सुविधा ऑफ लाइन है। जबकि बरमाणा में ऑनलाइन सुविधा वाला प्रदूषण जांच केंद्र खोला गया है। यह प्रदेश में कांगड़ा और मंडी के बाद बरमाणा में खुलने वाला तीसरा सेंटर होगा। यहां कोई भी वाहन चालक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

बीडीटीएस के महासचिव रजनीश ठाकुर ने बताया कि सभा परिसर में प्रदूषण मापक यंत्र का विधिवत शुभारंभ एसीसी प्लांट हैड से करवाया गया है। अभी तक बरमाणा में यह सुविधा नहीं थी जिस कारण ट्रक ऑपरेटरों को पेट्रोल पंपों पर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट प्राप्त करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रदूषण जांच केंद्र खोलने को लेकर बीडीटीएस ने निर्णय लिया था और अब इसे क्रियान्वित कर दिया गया है। इसकी सहूलियत बीडीटीएस व पूर्व सैनिक निगम से संबंधित लगभग 4500 ट्रक ऑपरेटरों को मिलेगी। न केवल ट्रक ऑपरेटर, बल्कि प्रदेश भर से कोई भी व्यक्ति यहां आकर अपने वाहन लाकर ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में सभा के प्रधान जीतराम गौतम, चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, उपप्रधान जय सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, मुख्य संरक्षक हरविंद्र सिंह, रामकुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, रोशन ठाकुर, कश्मीर सिंह, स्वदेश ठाकुर, मैनेजर प्रेमलाल ठाकुर, कार्यालय सचिव, राजेश ठाकुर, एसीसी प्लांट की ओर से प्लांट हैड के अतिरिक्त लॉजिस्टिक हैड राजेश विजयवर्गीय, सत्यवीर, नवनीत और गरचा इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed