फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political resolution passed against Congress government

Bilaspur News: कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव किया पारित

Wed, 22 Feb 2023 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Political resolution passed against Congress government
घुमारवीं में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए योजना बनाई। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट की सराहना की गई।
राजेंद्र गर्ग ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों को सुविधा देने, उनकी मांग पर कार्यालय और संस्थान खोले थे। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सत्तासीन होते ही उनको डिनोटिफाइड कर दिया। जोकि जनविरोधी निर्णय है। भाजपा सरकार ने इसके खिलाफ और बंद किये गये कार्यालयों व संस्थानों की पुन: बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। बताया कि जब तक इन कार्यालयों को दोबारा बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ता फील्ड में जुट जाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, उषा ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, जोरावर पटियाल, मदन धीमान, अमरनाथ भारद्वाज, प्रेम सागर भारद्वाज, कमलेश ठाकुर, रवि राणा, बीडी गौतम, दिनेश ठाकुर और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed