फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political calculations start for 1675 member Bilaspur truck operator truck union

1675 ट्रकों वाली सहकारी सभा के ताज के लिए जोड़ तोड़ शुरू

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Political calculations start for 1675 member Bilaspur truck operator truck union
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा बरमाणा (बीडीटीएस) के चुनाव संपन्न होते ही अध्यक्ष पद के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। सभा पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए रामदास और लेख राम वर्मा गुट आमने-सामने हैं।
शुक्रवार को चुनाव संपन्न होते ही दोनों गुटों में चयनित सदस्यों को अपने पाले में करने की होड़ मच गई। इस चुनाव की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि कई दिग्गजों को लोगों ने घर बिठा दिया।
विज्ञापन

इस चुनाव में बीडीटीएस के पिछले कार्यकाल में एक साल तक प्रधान रहे रमेश चंद को हार का सामना करना पड़ा। वहीं सभा के निवर्तमान महासचिव रजनीश ठाकुर को भी लोगों ने घर बिठाया। इसके पिछले चुनाव मेें पूर्व अध्यक्ष लेख राम वर्मा को हार का स्वाद चखाने वाले कुलदीप गौतम को इस बार लोगों ने तरजीह नहीं दी और लेख राम वर्मा को धार वार्ड से विजयी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैरी वार्ड से बालक राम पूर्व कोषाध्यक्ष को एक बार फिर से ट्रक ऑपरेटरों ने सेवाओं के लिए चुना है। इस बार रामदास गुट ने 21 में से 16 वार्ड से ही अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारे थे। जिनमें से तीन को हार का सामना करना पड़ा और 13 ने जीत दर्ज की है। वहीं लेख राम वर्मा गुट ने किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। जिसके चलते अध्यक्ष पद के चयन की लड़ाई दिलचस्प हो गई है।
बीडीटीएस में अध्यक्ष बनाने के लिए 11 सदस्यों की आवश्यकता है। अगर रामदास गुट से जीतकर आए सदस्यों में से कोई भी सदस्य दूसरे पाले में नहीं जाता है तो 29 मार्च को जेआर गौतम के सिर पर ही बीडीटीएस अध्यक्ष का ताज सजेगा। लेकिन अगर लेख राम गुट सदस्यों को तोड़ने में कामयाब हो जाता है तो इस बार सभा की बागडोर उन्हें ही मिलेगी।

1675 ट्रक ऑपरेटरों का नेतृत्व आगामी पांच साल के लिए किसके हाथ में जाएगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बहरहाल दोनों ही गुट अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इसके लिए चयनित सदस्यों को अपने खेमे में करने के लिए दोनों ने भागदौड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed