फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Political

जनमंच में पहुंचे 473 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और 9 के कोविड टेस्ट

Sun, 08 Nov 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Political
जनमंच में पहुंचे 473 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और 9 के कोविड टेस्ट
विज्ञापन

रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही कार्यक्रम में जाने दिए गए कोरोना संदिग्ध
बिना मास्क पहुंचे 106 लोगों को दिए मास्क, नौ दिव्यांगों के बनाए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विस क्षेत्र के चांदपुर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए थे। मुख्य प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध पाए गए करीब नौ लोगों के मौके पर ही कोरोना टेस्ट किए गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने जनमंच में पहुंचे 473 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और बिना मास्क आए 106 लोगों को मास्क दिए। शिविर में 708 लोगों का स्वास्थ्य भी जांचा गया।
कोरोना काल में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमें तैनात की थीं। वहीं जनरल ओपीडी के लिए 25 लोगों का स्टाफ लगाया गया था। सारी टीम बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा की अगुवाई में काम कर रही थी।
विज्ञापन

बीएमओ मार्कडेय डॉ. श्याम वर्मा ने बताया कि जनमंच में आयुष्मान योजना, दिव्यांग योजना के तहत कार्ड बनाए गए। 9 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। रैपिड एंटिजन से 9 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से लोगों को दवाइयां भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed