फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

झंडूता में 28 को होगा नड्डा का नागरिक अभिनंदन

Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
political
बिलासपुर/झंडूता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंच रहे हैं। उनके बिलासपुर आगमन पर झंडूता में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर करीब 15 हजार से अधिक लोगों के मौके पर जुटने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। नड्डा के आगमन की झंडूता में लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का राजकीय डिग्री कॉलेज झंडूता के सामने बिजलू का हार में भारी जनसमूह की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बूथ स्तर के अलावा जगह जगह बैठकें आयोजित कर समारोह को सफल बनाने के लिए कमर कसी हुई है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समारोह में भारी संख्या में भीड़ जुटाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वागत के लिए सेर से झंडूता तक रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्वागत तोरण द्वार और जगह-जगह फूलों की बरसा की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
झंडूता में फहराया जाएगा 105 फुट ऊंचा तिरंगा
विधायक जेआर कटवाल ने बताया कि नड्डा के नागरिक अभिनंदन की लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को ही झंडूता में मंडी और शिमला की तर्ज पर 105 फुट ऊंचा तिरंगा भी लहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश और बिलासपुर को मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed