{"_id":"5debe6898ebc3e1b8d2e8174","slug":"political-bilaspur-news-sml316890073","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के जंगलों में है अपार धन संपदा : गोविंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के जंगलों में है अपार धन संपदा : गोविंद सिंह
विज्ञापन
घुमारवीं दौरे के दौरान वन मंत्री गोविंद ठाकुर और अन्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। वन परिवहन एवं युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन परिक्षेत्र भराड़ी के वन विश्रामगृह निहारी में वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपेरिमेंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के जंगलों में अपार धन संपदा है। पिछले कई वर्षों से जंगलों में पेड़ सूख रहे थे और गिर रहे थे लेकिन उनको उठाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में अनुमति के लिए आवेदन किया था। 2018 में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने प्रयोगात्मक तौर पर प्रदेश में तीन रेंजो के लिए अनुमति प्रदान की। इसमें जिला बिलासपुर की भराड़ी रेंज और जिला सिरमौर की पांवटा साहिब रेंज और जिला कांगड़ा की नूरपुर रेंज शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इन रेंजों में यह प्रयास सफल रहा और माननीय सर्वोच्च न्यायालय इसकी प्रगति से संतुष्ट रहा तो उसके पश्चात माननीय न्यायालय के आगामी आदेशों के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने वन बीट निहारी में चले हुए एक्सपेरिमेंटल सिल्वीकल्चर फीलिंग के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान भी किया।
इस अवसर पर विधायक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला आईटी सेल संयोजक राजेश, सेवानिवृत्त प्रमुख अरण्यपाल बीपी मोहन, मुख्य अरण्य पाल रणवीर सिंह पटियाल, डीएफओ सरोज भाई पटेल के अतिरिक्त प्रमुख अरण्यपाल योजना पीएल चौहान, वन परिक्षेत्र अधिकारी निशिथ कुमार, आरटीओ एसके पराशर, आरएम पवन शर्मा के अतिरिक्त
विज्ञापन
अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।