फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   political

संवैधानिक नैतिकता के महत्व को करें रेखांकित : कटवाल

Tue, 26 Nov 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
political
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण करते छात्र। - फोटो : BILASPUR
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया जिसका प्रसारण विधायक जीत राम कटवाल, मंडल झंडूता और बूथ अध्यक्षों द्वारा लाइव देखा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ लेकिन संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर 1949 को ही औपचारिक तौर पर अपना लिया था। इस दिवस का उद्देश्य संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण में लगे प्रयासों को प्रसारित करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अक्तूबर 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि लोगों ने संविधान की मजबूती को बनाए रखा इसी से एक भारत श्रेष्ठ बन पाया है। यहां की एकता का मुख्य स्तंभ भारत का संविधान है। उन्होंने कहा कि हमने अपने संविधान में विश्व के कई संविधानों की उत्तम व्यवस्था को बखूबी अपनाया है। इसके लिए सभी देशवासी सराहना के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र चंदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष मन्हास, दिनेश चंदेल, एसटी मोर्चा अध्यक्ष कांशी राम, गुज्जर कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कमलदेव, नंद लाल कपिल, संजीव धीमान, लेखराम कौंडल, सुशील नड्डा के साथ सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed