{"_id":"6a3e848f98346d813f0b068a","slug":"polio-drops-will-be-administered-to-26901-children-in-bilaspur-on-june-28-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162556-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 28 जून को 26,901 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 28 जून को 26,901 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
Fri, 26 Jun 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
दो दिन घर-घर जाकर भी पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
273 बूथों पर होगी व्यवस्था, 534 टीमें रहेंगी तैनात, ट्रांजिट प्वाइंट पर भी मिलेगी खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 28 जून को सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के 26,901 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी।
अभियान के लिए जिलेभर में 273 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। कुल 534 टीमों को तैनात किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रवासी और संवेदनशील क्षेत्रों के बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। इससे कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहेगा। घागस पुल, घुमारवीं बस अड्डा और श्री नैना देवी जी रोप-वे पर विशेष बूथ होंगे।
श्री नैना देवी जी बस अड्डा और ग्वालथाई पुलिस बैरियर पर भी खुराक मिलेगी। इन ट्रांजिट प्वाइंट पर यात्रा कर रहे छोटे बच्चों को भी पोलियो रोधी खुराक दी जाएगी। एसीसी बरमाणा, कोलडैम हरनोड़ा, आरवीएनएल और अल्ट्राटेक बग्गा दो-दो वाहन उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन ने अभियान के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विभागों की भूमिका
प्रशासन ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में पोलियो बूथ बनाए गए हैं, उन्हें 28 जून को खुला रखा जाएगा। पुलिस विभाग ट्रांजिट प्वाइंट पर आवश्यक व्यवस्था संभालेगा। आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करेंगे।
उपायुक्त की अपील
उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के अभिभावकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे 28 जून को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाएं। अभिभावकों को अपने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। यह जीवनरक्षक टीका बच्चों को पोलियो से बचाने में मदद करेगा। इससे जिले का कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित नहीं रहेगा।