{"_id":"648b49c5398672c529034fc5","slug":"police-took-action-in-case-of-attack-on-congress-leader-vishwajit-anant-in-bilaspur-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हमले के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, नीतेश ठाकुर समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हमले के मामले में पुलिस ने लिया एक्शन, नीतेश ठाकुर समेत चार गिरफ्तार
Thu, 15 Jun 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:56 PM IST
सार
दो जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के पास यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हमला हुआ था। हमलावरों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ हमला किया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर में यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर जानलेवा हमले के मामले में पार्टी की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने भी बड़ा एक्शन लिया है। मामले के मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीतेश ठाकुर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में उपयोग हॉकी स्टिक, बेसबॉल और गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
दो जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के पास यूथ कांग्रेस नेता विश्वजीत अनंत पर हमला हुआ था। हमलावरों ने उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ हमला किया था। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की पुरानी रंजिश के कारण जिला उपाध्यक्ष नीतेश ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल रिपोर्ट और समर्थकों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामले में अलग-अलग धाराओं के तहत हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया था। राजनीतिक मामला होने के कारण एफआईआर के बाद पुलिस भी चुप बैठ गई थी और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था। लेकिन जैसे ही पार्टी ने आरोपी यूथ नेताओं पर अनुशासन का डंडा चलाया और चार यूथ नेताओं को पद से निष्कासित किया, इसके बाद बिलासपुर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीतेश ठाकुर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन