{"_id":"60e1f6948ebc3e9ea7053db5","slug":"police-still-clueless-in-amarpur-theft-case-in-bilaspur-bilaspur-news-sml375824864","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद भी हाथ नहीं लगा विधायक की बहन के घर हुई चोरी का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद भी हाथ नहीं लगा विधायक की बहन के घर हुई चोरी का सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेन्द्र जम्वाल
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के साथ लगती अमरपुर पंचायत में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पिछले साल 31 जुलाई की रात को चोरों ने सदर विधायक की बहन के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक शातिर चोरों को पकड़ने में नाकाम है। वर्ष 2020-21 की बात करें तो घुमारवीं पुलिस थाना के अधीन आने वाले क्षेत्रों में चोरी के सात मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने पांच मामले तो सुलझा दिए हैं लेकिन दो मामले अभी भी पहेली बने हैं।
घुमारवीं थाना में वर्ष 2020 में दर्ज चोरी के छह मामलों में से पुलिस चार मामले सुलझाने में कामयाब रही। हालांकि, ये सभी मामले छोटी चोरी के ही थे। अमरपुर में हुई चोरी का बड़ा मामला पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। सुलझाए गए चार मामलों में एक मामला पांच सौ रुपये उठाने का भी था। मोबाइल चोरी, स्कूटी और शादी के लिए लाई गई बटलोई (चरोटी) का है, जो पुलिस ने चंद घंटों में ही सुलझा ली थी।
2021 में अब तक दर्ज एक मामला सुलझाने में भी पुलिस सफल रही है। सदर विधायक सुभाष ठाकुर की बहन के घर हुई आभूषणों चोरी का मामला पुलिस के लिए एक साल बाद भी चुनौती बना है। इस हाई प्रोफाइल मामले में सेंटर रेंज के डीआईजी मधुसूदन ने भी अमरपुर जाकर घटना का जायजा लिया था। उन्होंने मौके पर मौजूद जिले के पुलिस कप्तान को भी चोरी की इस घटना को जल्द सुलझाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर के अनुसार अमरपुर में हुई चोरी के मामले में चार सदस्यीय एसआईटी छानबीन कर रही है। टीम संदेह के आधार पर करीब एक हजार मोबाइलों की लोकेशन को खंगाल चुकी है। जम्मू, कांगड़ा व मंडी में हुईं बड़ी चोरियां संलिप्त रहे गिरोहों के सदस्यों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, अभी तक शातिर चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। छानबीन जारी है, उम्मीद है जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। - संवाद