फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Police encounter with the accused while slaughtering the cow, two accused arrested

बाइकों की टक्कर के बाद दो युवकों ने नायब तहसीलदार व अन्य कर्मियों से की हाथापाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with the accused while slaughtering the cow, two accused arrested
बाइकों की टक्कर के बाद दो युवकों ने नायब तहसीलदार व अन्य कर्मियों से की हाथापाई
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर नायब तहसीलदार के अर्दली की बाइक से एक अन्य युवक की बाइक टकरा गई। इस दौरान दूसरी बाइक सवार दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने नायब तहसीलदार, वाहन चालक, दो सुरक्षा कर्मियों से भी हाथापाई की। करीब आधा घंटे के फिल्मी ड्रामे के बाद पहुंची पुलिस दोनों युवकों को दबोच कर कोतवाली ले गई है।

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी विमल कुमार तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह के अर्दली हैं। विमल कुमार के अनुसार, वह मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। उनके पीछे नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह भी अपनी सरकारी गाड़ी से अपने आवास की ओर जा रहे थे। नगर में नैनीताल हाईवे स्थित यूको बैंक के पास मोड़ पर सामने से आ रहे बाइक सवार एक युवक की बाइक विमल की बाइक से टकरा गई। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने विमल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान नायब तहसीलदार भी अपने स्टाफ समेत अपनी गाड़ी से उतर आए और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने नायब तहसीलदार समेत अन्य कर्मियों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। नायब तहसीलदार का कहना है कि एक युवक ने एक सुरक्षाकर्मी की राइफल छीनने का भी प्रयास किया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर दोनों आरोपियों को कब्जे में कर लिया और पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उक्त संदर्भ में नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह का कहना है कि वह अपने आवास पर जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे उनका अर्दली विमल कुमार बाइक से जा रहे थे। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उसकी अर्दली की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन लोगों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ तथा उनके अन्य स्टाफ के साथ भी उक्त दोनों युवकों ने हाथापाई की है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed