{"_id":"652a8c5ade2b4e351b0d7cf4","slug":"police-arrested-three-persons-with-chitta-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-7142-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुलिस ने चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुलिस ने चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों से कुल 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। मामलों में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान संजय कुमार निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में बरमाणा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप चालक से 4.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक दल ने शुक्रवार रात को पंजगाईं में नाकाबंदी की थी। इसी बीच एक पिकअप को रोका गया। पिकअप के डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी गांव धार टटोह जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। तीसरे मामले में घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 84 मिलीग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान दीपक निवासी गांव पट्टा डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।