{"_id":"6ab579c59973c2de63090d0a","slug":"pm-shri-school-ghumarwin-emerges-winner-in-hockey-and-football-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168483-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हॉकी, फुटबॉल में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हॉकी, फुटबॉल में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं बना विजेता
विज्ञापन
हटवाड़ स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए।
हटवाड़ स्कूल में अंडर-14 छात्रों की प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 206 खिलाड़ियों ने मेजर गेम्स में दिखाया दमखम
बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल में हुए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में वीरवार को अंडर-14 छात्रों की मेजर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 206 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि समाजसेवी सोनिका धर्माणी ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुभाष कौशल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। एडीपीईओ शिव कुमार ने बताया कि हॉकी में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं विजेता और कंदरौर स्कूल उपविजेता रहा। बास्केटबॉल में दधोल स्कूल विजेता और मरहाणा स्कूल उपविजेता रहा। हैंडबॉल में मोरसिंघी स्कूल विजेता और पीएम श्री स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। फुटबॉल में पीएमश्री स्कूल घुमारवीं विजेता और हटवाड़ स्कूल उपविजेता रहा। बॉक्सिंग में नाल्टी स्कूल विजेता और हटवाड़ स्कूल उपविजेता रहा। जूडो में चांदपुर स्कूल विजेता और राजकीय उच्च स्कूल सायर टोबा उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।