Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Players of Morsinghi Handball Nursery, who have played in the Asian Games, will get government employment.

Bilaspur News: एशियन गेम्स खेल चुकी नर्सरी की खिलाड़ियों को नौकरी देगी सरकार

Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Players of Morsinghi Handball Nursery, who have played in the Asian Games, will get government employment.
मंत्री राजेश धर्माणी के प्रस्ताव पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार नौकरी देगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यमंत्री के समक्ष एशियन गेम्स खेल चुकी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए सभी पात्र खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ये खिलाड़ी केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश की बेटियां हैं, जिन पर पूरे हिमाचल को गर्व है। सरकार उनकी प्रतिभा को सम्मान देने और सुरक्षित भविष्य प्रदान करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी जैसी संस्थाएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही हैं। यहां से निकली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं, जो पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed