फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   players hounoured in school

Bilaspur News: कोठी स्कूल में खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 22 Nov 2023 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
players hounoured in school
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डीईपी सुरजीत परमार ने बताया कि अंडर-19 छात्रों की जोनल प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। तीन खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिला स्तरीय खेलों से पंकज कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुुआ। अंडर-19 छात्रा वर्ग की बॉक्सिंग में पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें दीपिका, प्रीति, साक्षी और अनुराधा ने रजत और अनुपमा ने कांस्य पदक जीता। जूडो में भी खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। अनुराधा ने रजत और कशिश, प्रीति व साक्षी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रियंका ने घुमारवीं जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 छात्रों की जिला स्तरीय बॉक्सिंग में विशाल और एहसान ने रजत तथा दीपक ने कांस्य पदक जीता। जूडो में दीपक ने रजत पदक जीता। अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अतुल चंदेल ने स्वर्ण, जीनत खान, दीक्षा कुमारी, कृतिका और स्नेहा ने रजत पदक जीतकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अतुल चंदेल ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिले का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-14 छात्र वर्ग में जूडो में साहिल खान ने स्वर्ण, हर्ष गौतम और राजेश कुमार ने रजत तथा रोहित ने कांस्य पदक जीता। जूडो में साहिल खान ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया। अंडर-14 छात्र वर्ग बॉक्सिंग में संतोष, अर्थ गौतम और आदर्श मोहम्मद ने रजत पदक जीता। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन चार खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पीईटी मुकेश कुमार नड्डा सहित अध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed