{"_id":"684971170d0b7ec2a4020b5d","slug":"pipes-connected-to-chowk-dada-dahd-village-water-was-available-for-two-hours-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-138624-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चौक, दाड़ा, डाहड गांव को जाने वाली पाइप जोड़ी, दो घंटे मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चौक, दाड़ा, डाहड गांव को जाने वाली पाइप जोड़ी, दो घंटे मिला पानी
Wed, 11 Jun 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
जोड़ी गई चौक, दाड़ा, डाहड गांव को जाने वाले पेयजल पाइप। संवाद
इंपैक्ट
विभाग ने तीन माह पहले तोड़ी पाइपलाइन को जोड़ा
लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत डाहड के चौक, दाड़ा और डाहड गांव में तीसरे दिन मिल रहा पानी शीर्षक से बुधवार को छपी खबर के बाद जल शक्ति विभाग हरकत में आया है। विभाग ने तीन महीने पहले खुद तोड़ी पाइपलाइन को जोड़ दिया है।
बुधवार को इन गांव के करीब 100 घरों को दो घंटे पानी आने से लोगों को राहत मिली। ग्रामीण विक्रम सिंह, रतन चंद, रामपाल, शंकर सिंह, कश्मीर सिंह, जगत राम सहित अन्य लोगों ने पाइप जोड़कर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जल शक्ति विभाग का आभार जताया है। लोगों का कहना था कि गांव के करीब 100 घरों का राजनीतिक भेदभाव के चलते पानी बंद कर दिया गया था। विभाग ने उनके गांव की ओर जाने वाले पाइप को तोड़कर दूसरे गांव को सप्लाई दे दी थी। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा था। गांव में एक हैंडपंप है, वह भी हांफ चुका है। लोगों को अपने पैसे खर्च कर टैंकरों के माध्यम से पानी लाना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या लगभग 40 साल से बनी हुई थी, जिसको देखते हुए पूर्व की सरकार में क्षेत्र के विधायक जीतराम कटवाल ने लगभग 19 करोड़ रुपये की काहरवीं उठाऊ पेयजल योजना के माध्यम से उनकी इस समस्या का समाधान किया, लेकिन अब इस योजना से मिलने वाले पानी को बंद करवा कर राजनीतिक भेदभाव के चलते दूसरे गांव को दे दिया गया था, जिस कारण समस्या और भी विकराल हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों को पानी की आपूर्ति बहाल करने की अपील की, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करते आ रहे थे। अब उन्हें राहत मिली है।