{"_id":"6133b6338ebc3eb750291d8c","slug":"piligrimages-worship-in-naina-devi-temple-with-new-system-bilaspur-news-sml3827320105","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर में पर्ची सिस्टम से होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी मंदिर में पर्ची सिस्टम से होंगे दर्शन
विज्ञापन
विश्वविख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी में पिंडी का किया भव्य शृंगार। -संवाद
बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि मंदिर न्याय समिति के साथ हुई बैठक में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों में आए श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आ रही कठिनाइयों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि निर्णय लिया कि मंदिर जाने के रास्ते पर होल्डिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा न होना पड़े।
उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान जब श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ हो जाती है तो उन्हें लाइनों में बहुत समय के लिए खड़ा होना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टोबा में कैंप ऑफिस व सूचना केंद्र और टोबा व मंदिर प्रांगण में होल्डिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे जहां 8 से 10 हजार लोग विश्राम कर पाएंगे। इस अधिग्रहित क्षेत्र में पर्ची सिस्टम भी बनाया जाएगा। इसके तहत उतने ही लोग वहां से मंदिर के लिए जाएंगे जितने मंदिर प्रांगण से नीचे आएंगे। उन्होंने बताया कि अधिग्रहित क्षेत्र में बैठने की व्यवस्था होगी। पेयजल, शौचालय, लंगर और टीवी की सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी में पार्किंग में लगभग 200 गाड़ियों को लगाने की जगह है। नवरात्र के दौरान गाड़ियों का तादात बढ़ जाती है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं की गाड़ियाें को टोबा में ही रोक दिया जाएगा। वहां से टोकन सिस्टम के तहत टेंपों ट्रैवलर में ही श्रद्धालु मंदिर प्रांगण तक आएंगे और उन्हीं वाहनों में वापस जाएंगे। उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी जी में लिफ्ट के कार्य को शुरू किया जाएगा।