Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   piligrimages in naina devi temple

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में होला मोहल्ला की धूम

Tue, 03 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
piligrimages in naina devi temple
35 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में होला मोहल्ला की धूम है। मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय मेले के तहत मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होला मोहल्ला के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री नयना देवी के दरबार में भी माथा टेकने आते हैं। यही कारण है कि इन दिनों मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल लगातार बढ़ती जा रही है। होला मोहल्ला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लाइनों में भेजा जा रहा है, ताकि मंदिर में सुव्यवस्था बनी रहे। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed