फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Picture of Modi and Nadda bathed with milk by BJP workers in celebration of victory

Bilaspur News: जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं दूध से नहलाई मोदी और नड्डा की तस्वीर

Sun, 03 Dec 2023 05:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Picture of Modi and Nadda bathed with milk by BJP workers in celebration of victory
- घुमारवीं के दकड़ी चौक पर मनाया तीन राज्यों में जीत का जश्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तीन राज्यों में जीत के बाद घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के फोटो को दूध से नहलाया। इस अवसर पर घुमारवीं के दकड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। इस दौरान इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गर्ग ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इसका श्रेय वहां के स्थानीय कर्मठ कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेतृत्व को जाता है। गर्ग ने कहा कि तीन राज्यों की जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों और उनकी गारंटियों पर मुहर लगाई है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री जोरावर सिंह, पंकज चंदेल, किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा, नवीन शर्मा, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान, सचिव सरवन जमवाल, संजय ठाकुर, बीडीसी सतीश ठाकुर और नरेश बब्बी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed