फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Person enters girl's house with Desi katta with intention of marriage in Swarghat

पिस्तौल लेकर शादी करने की मंशा से लड़की के घर पहुंचा राजस्थान का युवक

Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Person enters girl's house with Desi katta with intention of marriage in Swarghat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्वारघाट (बिलासपुर)। राजस्थान का एक युवक स्वारघाट थाना क्षेत्र के तहत कुटैहला की एक लड़की से शादी करने के लिए उसे अपने साथ ले जाने की मंशा से उसके घर पहुंच गया।
बात न बनती देख उसने देसी कट्टा (पिस्तौल) निकाल लिया।
वह खुद मर जाने या लड़की को मार डालने की बात कहने लगा। लड़की के परिजनों ने किसी तरह उसे समझा-बुझाकर शांत किया। उसके हाथ से पिस्तौल लेने के बाद उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुटैहला की एक लड़की की राजस्थान के पवन नामक युवक के साथ पिछले साल नवंबर माह में ऑनलाइन मोबाइल गेम फ्री फायर खेलते हुए जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की आपस में बातचीत होती रही। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से अपने नाम और पता भी साझा किए। मंगलवार की शाम को पवन कुटैहला में लड़की के घर पहुंच गया। वह उसके साथ शादी करने की बात कहते हुए उसे अपने साथ चलने को कहने लगा।
बात न बनते देख उसने देसी कट्टा निकाल लिया और खुद मरने और लड़की को मार डालने की धमकी देने लगा। किसी अनहोनी की आशंका से लड़की के परिजनों ने युवक से बातचीत शुरू करके उसे भरोसे में लेना शुरू किया। समझा-बुझाकर किसी तरह उसके हाथ से पिस्तौल ले लिया।

उसका विश्वास जीतने के लिए पिस्तौल उसी के बैग में डाल दी गई। इसी बीच पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पवन (22) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी गांव जटोलीघना जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्णचंद ठुकराल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed