फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   peoples repair road himself

Bilaspur News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुमारवीं में लोगों ने खुद भर दिए गड्ढे

Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
peoples repair road himself
शिकायतों और हादसों के बावजूद विभाग सड़क की मरम्मत के लिए नहीं आया आगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शिकायतों और हादसों के बावजूद जब संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत के लिए आगे नहीं आया, तो मजबूर होकर लोगों ने खुद ही सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का निर्णय लिया। घुमारवीं शहर के बीचोबीच गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर बने गड्ढों से तंग आकर स्थानीय लोगों ने यह कदम उठाया, ताकि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक रोक लगाई जा सके।

घुमारवीं शहर से होकर गुजरने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। यह स्थिति केवल किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि बस स्टैंड आउट गेट, दकड़ी चौक, गांधी चौक सहित पूरे शहर में सड़क की हालत एक जैसी बनी हुई है। बस स्टैंड से बाहर निकलते ही बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों का स्वागत करते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क किसी जोखिम भरे रास्ते से कम नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार इन गड्ढों के कारण कई बार वाहन असंतुलित होकर गिर चुके हैं और लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी तरफ लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि वे शिकायत आखिर किस विभाग के पास लेकर जाएं। लोक निर्माण विभाग यह कहकर जिम्मेदारी से बचता है कि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का न तो घुमारवीं में कोई कार्यालय है और न ही कोई अधिकारी मौजूद है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को आखिर प्रशासन से निराश होकर कुछ लोगों ने आपस में सहयोग कर सड़क पर बने गड्ढों में मिट्टी और मलबा डालकर उन्हें भरने का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य विभागों का है, लेकिन जब लंबे समय तक शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें खुद ही पहल करनी पड़ी। लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मांग की है कि शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग-103 की स्थायी मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed