फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People upset due to poor condition of road in Marohiya village

Bilaspur News: मरोहिया गांव में सड़क की खस्ता हालत से लोग परेशान

Wed, 27 Mar 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
People upset due to poor condition of road in Marohiya village
-विभाग से उठाई सड़क मरम्मत की मांग
विज्ञापन

-बारिश के बाद सड़क पर चलना होता है मुश्किल


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंड़ूता की डमली पंचायत के गांव मरोहिया में सड़क की खस्ता हालत से वाहन चालक और ग्रामीण परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों में पवन कुमार, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, जगतार सिंह, निर्मल सिंह, सुरजन सिंह, कुलदीप कुमार, रामकरण, जय कुमार, नवीन कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि करीब पांच साल पहले इस सड़क की टारिंग हुई थी। उसके कुछ समय बाद सड़क की हालत खस्ता हो गई। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क बुरी तरह से खराब है। यह सड़क स्कूल, पीएनबी बैंक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाती है। इस सड़क से लगातार आना-जाना लगा रहता है। बारिश के दौरान तो सड़क पर पैदल चलना बंद ही हो जाता है, क्योंकि नालियां बंद होने से सारा पानी सड़क में एकत्रित हो जाता है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ती हैं और हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्कूल के बच्चे भी इसी सड़क से आते-जाते हैं, इसलिए विभाग को चाहिए कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

15 दिन में सड़क होगी ठीक

सहायक अभियंता नितेश कुमार ने कहा कि इस सड़क को 15 दिन में सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा। नालियां बंद होने के कारण पानी सड़क में आ जाता है। इस कारण सड़क पर पानी आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed