फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People upset due to lack of bus stand in Jhanduta headquarters

Bilaspur News: झंडूता मुख्यालय में बस अड्डा न होने से लोग परेशान

Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of bus stand in Jhanduta headquarters
-बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था में होती है बाधा
विज्ञापन

-प्रशासन बस अड्डा के लिए ढूंढ रहा भूमि

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल मुख्यालय में बस अड्डा की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। बस अड्डा न होने से सड़कों पर वाहन चालक मनमर्जी से वाहनों को खड़ा कर यातायात व्यवस्था में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। झंडूता में बस अड्डा का निर्माण हो जाने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधाओं का लाभ होगा।
झंडूता में कुछ साल पहले बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन की प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन अभी तक यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार झंडूता में बस अड्डा के लिए उचित प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। बता दें कि पिछले कई साल से झंडूता में बस अड्डा बनाने की मांग की जा रही है। झंडूता में उपमंडल एसडीएम कार्यालय सहित तहसील कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, सिविल कोर्ट, पुलिस थाना, लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग के मंडलीय कार्यालय, अस्पताल, कॉलेज, उप कोषागार कार्यालय और बैंक सहित अन्य कार्यालय हैं। इन कार्यालयों में अपने कार्य करवाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। झंडूता ने करीब दो दर्जन बस रूट लोगों की सुविधाओं के लिए चलाए हैं। लेकिन इन बसों को खड़ा करने के लिए स्थायी जगह नहीं है। वर्तमान में झंडूता के मुख्य बाजार में बसों को खड़ा करना पड़ता है। बसों के ठहराव से बाजार भी पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहता है। वहीं झंडूता में टैक्सी व निजी वाहनों की संख्या सैकड़ों में है। क्षेत्र में दिन प्रति दिन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। करीब ढाई दर्जन के करीब निजी एवं सरकारी बसों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। लोगों की मांग है कि झंडूता में बस अड्डा का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


कोट
सहायक आयुक्त और कार्यकारी उपमंडलाधिकारी झंडूता कुनिका एकर्स ने बताया कि झंडूता में बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जैसे ही जमीन की प्रक्रिया पूरी होती है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोगों को बस अड्डा के निर्माण कार्य के लिए प्रशासन पूरा प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed