फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People traveling in buses standing

बसों में नहीं हो रहा कोविड नियमों का

Thu, 06 May 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
People traveling in buses standing
बिलासपुर। जिले में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। बिलासपुर में 305 निजी बसों की हड़ताल के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कोविड नियमों का पालन करवाने के परिवहन निगम के खोखले दावों की भी पोल खुल रही है। बसों में लोग खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
निजी बसों की अनिश्चिकालीन हड़ताल का व्यापक असर जिले में देखने को मिल रहा है। निजी बसें न चलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सवारियां बसों का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने वीरवार को जिले में 17 अतिरिक्त बस रूट चलाए, लेकिन उसके बावजूद लोगों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालात यह रहे कि लोग बसों में बैठने के लिए धक्का मुक्की पर उतारू हो रहे थे, ताकि उन्हें बस में सीट मिल जाए और वे आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंचें। वहीं बसों में 100 फीसदी से ज्यादा सवारी बिठाई जा रही है। कोविड नियमों का पालन करवाने में परिवहन निगम के अधिकारी असमर्थ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पहले से परिवहन निगम की 61 बसें अपने रूट पर दौड़ रही हैं, लेकिन फिर भी लोगों को समय पर बसों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर में भी लोग अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं। लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। आरएम बिलासपुर किशोरी लाल यादव ने बताया कि जिले में वीरवार को 17 अतिरिक्त बस रूट चलाए गए। कहा कि लोगों को कोविड से सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर बसों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। वहीं, एसओपी का भी पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed