फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People stand in the sun in Ghagas and wait for buses.

Bilaspur News: घागस में धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं लोग

Sun, 02 Jun 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
People stand in the sun in Ghagas and wait for buses.
लोगों ने वर्षाशालिका बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ब्रह्मपुखर-कंदरौर हाईवे पर घागस के पास लोगों ने वर्षा शालिका बनाने की मांग उठाई है। यहां पर लोगों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है।

घागस में बरमाणा सड़क की तरफ तो वर्षा शालिका की सुविधा लोगों को मिल रही है, लेकिन जुखाला और शिमला की तरफ जाने वाले यात्रियों को पुल से दूसरी तरफ जुखाला सड़क पर भीषण गर्मी और बरसात में खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। भीषण गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान में लोगों की मुश्किल दोगुनी हो जाती हैं। साथ ही बरसात के मौसम में तो और अधिक समस्या हो जाती है। क्योंकि बस का इंतजार करने के लिए लोगों को खुले में ही खड़ा होना पड़ता है। इससे पहले भी लोग इस स्थान पर वर्षा शालिका के निर्माण की मांग करते आए हैं, लेकिन अभी तक यहां पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं हुई है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां से गुजरने वाले ओम प्रकाश शर्मा, रूपलाल, रतनलाल, सुरेंद्र, दीपा, मनीषा और वंदना आदि ने प्रशासन और संबंधित विभाग से घागस में जुखाला सड़क पर वर्षा शालिका बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को यहां पर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed